डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने की योग्यता

DEO Recruitment: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. मध्य प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें.

योग्यता और आयु सीमा

डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर पर अच्छी टाइपिंग स्पीड भी होनी चाहिए. इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 40 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी.

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में दो चरण शामिल होंगे. इसमें एक लिखित परीक्षा (सीबीटी मोड) होगी. इसके बाद स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें.

डेटा एंट्री ऑपरेटर की सैलरी

डेटा एंट्री ऑपरेटर पद पर शुरुआती सैलरी 25500 रुपये से लेकर 32000 रुपये प्रति माह (ग्रेड पे और भत्तों के साथ) हो सकता है. इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे पीएफ और बीमा का भी लाभ मिलेगा.

कैसे करें अप्लाई?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें. 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें. 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें. 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें.

इसे भी पढ़ें:-पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार अवतार में दिखे सुपरस्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *