केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, जानिए किस-किस का है नाम?

Kerala: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है. इनमें राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो नेमोम से चुनाव लड़ेंगे. दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे. 

कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास को मिली टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में केरल की मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन को मैदान में उतारा गया है. कोझिकोड उत्तर से नव्या हरिदास, कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, कझाकूटम से वी. मुरलीधरन और नेमोम से प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

47 बीजेपी उम्मीदवारों की देखिए लिस्ट
विधानसभा संख्याविधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
1मंजेश्वरके सुरेंद्रम
3उदमामनुलाल मेलोथ
4कन्हंगाडबलराज ए
6पय्यननुरएपी गंगादारन
10अझिकोडके.के. विनोद कुमार
11कन्नूरसी. रघुनाथ
17मननथवाडी (अ.जा.)पी. श्याम राज
18सुल्तानबथेरी (अ.जा.)कविता ए.एस.
20वडाकाराएडवोकेट के. दिलीप
21कुत्तियाडीरामदास मनालेरी
22नादापुरमसी.पी. विपिन चंद्रन
23कोयिलंडीसी.आर. प्रफुल कृष्णन
24पेरंब्राएम. मोहन मास्टर
25बालुस्सेरी (अ.जा.)सी.पी. सतीशान
26एलाथुरटी. देवदास
27कोझिकोड उत्तरनव्या हरिदास
28कोझिकोड दक्षिणटी. रणिश
29बेयपोरएडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू
30कुन्नमंगलमवी.के. सजीवन
51शोरनूर (अ.जा.)शंकु टी. दास
52ओट्टाप्पलममेजर रवि
55मलम्पुझासी. कृष्णकुमार
56पलक्कड़ (अ.जा.)शोभा सुरेंद्रन
61चेलक्करा (अ.जा.)के. बालकृष्णन
64मनलूरके.के. अनीश कुमार
67त्रिशूरपद्मजा वेणुगोपाल
70इरिंजालाकुड़ासंतोष चेराकुलम
88देवीकुलम (अ.जा.)एस राजेंद्रन
93पालाशोने जॉर्ज
95वैकोम (अ.जा.)के. अजित
100कांजिराप्पल्लीएडवोकेट जॉर्ज कुरियन
101पूंजार उत्तरपी.सी. जॉर्ज
105अम्बलप्पुझाअरुण अनिरुद्धन
107हरिप्पाडसंदीप वाचस्पति
110चेंगन्नूरएम.वी. गोपकुमार
111तिरुवल्लाअनूप एंटोनी जोसेफ
116करुनागप्पल्लीवी.एस. जिथिन देव
118कुन्नाथुर (अ.जा.)राजी प्रसाद
119कोट्टारक्काराआर. रेश्मी
126चत्थन्नूरबी.बी. गोपकुमार
128अट्टिंगल (अ.जा.)पी. सुधीर
130नेदुमंगाडयुवराज गोकुल
132कझाकूट्टमवी. मुरलीधरन
133वट्टियोर्कावुआर. श्रीलेखा
135नेमोमराजीव चंद्रशेखर
137परास्सालाएडवोकेट गिरिश नेय्यर
138कट्टक्कड़ापीके कृष्णदास
9 अप्रैल को है वोटिंग

केरल में एक चरण में वोट डाले जाएंगे. 16 मार्च को चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक नामांकन कर सकते हैं. 24 मार्च को नॉमिनेशन की जांच की जाएगी. 26 मार्च तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 9 अप्रैल को केरल में मतदान होगा. वहीं, 4 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

केरल 2021 के क्या थे परिणाम?

साल 2021 में भी केरल में एक चरण में वोटिंग हुई थी. 140 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में लेफ्ट ने 99 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. वहीं, कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं. बीजेपी केरल में केवल एक सीट पर जीत हासिल कर पाई थी. सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का नेतृत्व CPI(M) करती है  जबकि विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), जिसका नेतृत्व कांग्रेस करती है. यह देश का इकलौता राज्य है, जहां लेफ्ट सत्ता पर काबिज है.

इसे भी पढ़ें:-साहित्य अकादमी पुरस्कारों का ऐलान, हिंदी के लिए वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को मिलेगा सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *