Delhi: साहित्य अकादमी ने आज 24 भारतीय भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें हिंदी की वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया को साल 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। यह पुरस्कार विजेताओं को 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक प्रस्तुति समारोह में प्रदान किया जाएगा।”
ममता कालिया बोलीं- आपका प्यार प्रेरणा
पुरस्कार मिलने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में ममता कालिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, ‘दोस्तो धन्यवाद, शुक्रिया। ऐसा बहुत कम होता है कि हमारे फोन पर ट्रैफिक जाम हो। माफी। आपका प्यार अब प्यार देने से ही पूर्ण होगा। आप सब की दुआएँ मुझे अगली किताब लिखने के लिए उकसाती हैं।’
‘जीते जी इलाहाबाद’ को मिला सम्मान
ममता कालिया की बहुचर्चित और बहुपठित संस्मरण पुस्तक ‘जीते जी इलाहाबाद’ राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित है। ममता कालिया ने अपने जीवन के करीब 5 दशक लेखकों का पेरिस कहे जाने वाले इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में गुजारे हैं। इस पुस्तक में उन्होंने इलाहबाद के साहित्यिक सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन और आम लोगों और साहित्यकारों से जुड़े उनके अनेक निजी अनुभव शामिल किए गए हैं।
इससे पहले इन्हें मिले पुरस्कार
| लेखक का नाम | वर्ष | कृति का नाम | कृति का प्रकार |
| सुमित्रानन्दन पंत | 1960 | कला और बूढ़ा चांद | कविता संग्रह |
| हरिवंश राय बच्चन | 1968 | दो चट्टानें | कविता संग्रह |
| सर्वेश्वर दयाल सक्सेना | 1983 | खूंटियों पर टंगे लोग | कविता संग्रह |
| नरेश मेहता | 1988 | अरण्या | कविता संग्रह |
| अमरकांत | 2007 | इन्हीं हथियारों से | उपन्यास |
| नासिरा शर्मा | 2016 | पारिजात | उपन्यास |
| बद्रीनारायण | 2022 | तुमड़ी के शब्द | कविता संग्रह |
इसे भी पढ़ें:-राम मंदिर में होगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, 19 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी पूजन, 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल