पंजाब में 1.4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्राइवेट काम की आड़ में कर रहे थे तस्करी

Panjab: पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने दो ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया हैं. जिनके पास से एक किलो 400 ग्राम अफीम और एक लाख रुपये बरामद की गई है. यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर की गई.  पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है. आगे की जांच जारी है ताकि नशा नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी खुलासा किया जा सके.

गश्त के दौरान की गई तलाशी

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कैंट से सुभाना रोड की ओर जा रही थी. इसी दौरान सुभाना गांव की तरफ से आ रही ग्रे रंग की बलेनो कार को शक के आधार पर रोका गया. तलाशी लेने पर कार से 1 किलो 400 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई. इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

प्राइवेट काम की आड़ में कर रहे थे तस्करी

आरोपी रिंकू (33) निवासी कैलाश नगर बस्ती जोधेवाल, लुधियाना और जसवंत सिंह उर्फ जस्सा (32) निवासी गांव हरीपुर खालसा जिला जालंधर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और प्राइवेट काम की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे. जसवंत सिंह के खिलाफ राजस्थान में भी अफीम तस्करी का मामला दर्ज है. 

इसे भी पढ़ें:-देश के कई हिस्सों में बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक 21 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *