सिक्किम में बैक टू बैक भूकंप के दो झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Sikkim: भारत में एक बार फिर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. सिक्किम की राजधानी गंगटोक में सुबह-सुबह भूकंप के दोनों झटके महसूस किए गए हैं. सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता 3.6 और 2.7 रही है. हालांकि भूकंप के झटके हल्के थे, जिससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. सिक्किम में ऐसा भूकंप लगातार आते रहते हैं.

भारत में 20 मार्च को भूकंप कहां आया

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सिक्किम की राजधानी गंगटोक में शुक्रवार की सुबह करीब 04:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. यहां भूकंप की तीब्रता 2.7 दर्ज की गई है. जिसकी गहराई 10 किमी थी. वहीं सिक्किम के मंगन क्षेत्र में सुबह करीब 04:26 बजे भूकंप से धरती हिली. जिसकी तीब्रता 3.6 मापी गई. भूकंप का केंद्र 5 किमी उथली गहराई पर आया. भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. फिलहाल अबतक कोई जानमाल की हानि होने की खबर नही है.

क्यों आते हैं भूकंप?

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है. इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं. इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है. भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है. रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है. 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है. 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है. 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं. 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है. 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है.

इसे भी पढ़ें:-धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *