बंगाल-असम में भी जीत के साथ लहराया भगवा, बढ़ गई BJP शासित राज्यों की संख्या

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ रहे हैं. काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई हैं कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है. पश्चिम बंगाल की बंपर जीत ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) या फिर NDA शासित राज्यों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ यहां जानते हैं कि अब देश के कितने राज्यों में बीजेपी समर्थित एनडीए की सरकार बनेगी. वहीं, कांग्रेस समर्थित INDI गठबंधन का देश के अन्य राज्यों में क्या हाल है? 

असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड जीत के साथ राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जिसे पार्टी की मजबूत संगठनात्मक रणनीति और राज्य सरकार के कामकाज का परिणाम बताया जा रहा है. 

बंगाल में अबकी बार बीजेपी बनाएगी सरकार

वहीं, आज के ताजा चुनावी आंकड़ों की बात करें तो चुनाव आयोग के दोपहर 3:45 बजे के आंकड़े के अनुसार,  बंगाल में बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है. 4 सीटें बीजेपी जीत चुकी है. असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने वाली है. बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है. 8 सीटे जीत चुकी है. पुडुचेरी में भी बीजेपी यानी एनडीए सरकार की वापसी हो रही है. 

तमिलनाडु में चला विजय का जादू

वहीं, तमिलनाडु और केरल ये दो ऐसे राज्य हैं, जहां बीजेपी के हाथ सत्ता नहीं आ रही है. तमिलनाडु में टीवीके 106 सीटों पर आगे चल रही है. 1 सीट यहां टीवीके जीत चुकी है. एनडीए के समर्थन वाली एडीएमके 47 सीटों पर आगे चल रही है. केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन हो रहा है. कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है. 27 सीटे कांग्रेस जीत चुकी है. बीजेपी यानी एनडीए को यहां 3 सीटे मिल रही हैं.

इन 22 राज्यों में BJP

देश की राजधानी दिल्ली, सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश, यूपी से सटे बिहार के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, गुजरात, असम, गोवा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय और मणिपुर में भी एनडीए या बीजेपी की सरकार है.

केरल समेत 6 राज्यों में INDI गठबंधन की सरकार

इस बीच, केंद्र में प्रमुख विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक ने तमिलनाडु में संभावित हार के बावजूद, देशभर के 6 राज्यों में अपना नेतृत्व बरकरार रखा है. हालांकि, उसे कुछ सीटें और मिली हैं. केरल में इस बार कांग्रेस समर्थित सरकार बनने वालली है. आज आए चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के भविष्य की संभावनाओं पर अनिश्चितता के बादल छा दिए हैं.

बंगाल जीत बीजेपी के लिए क्यों है इतनी खास?

इस लिस्ट में सबसे नया और अहम नाम जुड़ा है पश्चिम बंगाल का. बंगाल में दशकों से बीजेपी संघर्ष कर रही थी. एक वक्त था जब यहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुलता था. लेकिन आज बीजेपी यहां इतिहास रच रही है. बंगाल केवल राजनीतिक रूप से नहीं बल्कि वैचारिक रूप से भी बीजेपी के लिए काफी अहम है. यह बीजेपी (जनसंघ) के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि है. इस साल बीजेपी उनकी 125वीं जयंती मना रही है. ऐसे में यहां जीतना पार्टी के लिए वैचारिक घर वापसी जैसा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *