Uttarakhand : उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे. साथ ही सीएम धामी की जमकर तारीफ की. उन्होंने हल्द्वानी में कहा कि “उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की समाप्ति पर यह बैठक आयोजित की गई है. इसके साथ ही चुनाव के समय एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि हमारे धामी सिर्फ एक साधारण धामी नहीं, बल्कि ‘धाकड़ धामी’ हैं.”
ऐसे में राजनाथ ने कहा कि “उनके चार साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सुनने के बाद, मैंने यह निष्कर्ष निकाला कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सिर्फ ‘धाकड़ धामी’ नहीं, बल्कि ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए. उन्होंने असाधारण कार्य किया है.”
उत्तराखंड देवताओं की भूमि- राजनाथ
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि “हमारा उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और हमारी आस्था एवं संस्कृति का केंद्र है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसकी रक्षा करना और इसकी पवित्रता को बनाए रखना जरूरी है. मैं यहां के सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमें उत्तराखंड की रक्षा करनी चाहिए और इसकी पवित्रता को बढ़ाना चाहिए.”
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि “मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और हमारी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अवैध प्रवासियों के लिए कोई जगह नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके नेतृत्व में 10,000 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं.”
सीएम धामी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया: राजनाथ
इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि “उत्तराखंड देवभूमि है. इसके साथ ही अगर भारत में किसी भूमि को ‘वीरभूमि’ कहा जाता है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अलावा कोई और नहीं है. ऐसे में जब देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, उत्तराखंड के लोग पीछे नहीं हटते.”
पुष्कर सिंह धामी ने हर मोर्चे पर दिया योगदान
“इसके साथ ही हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों के लिए ‘एक रैंक, एक पेंशन’ की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया. इतना ही नही बल्कि मैं उत्तराखंड सरकार के प्रति अपने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के प्रति दिखाई गई चिंता के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने हर मोर्चे पर योगदान दिया है और प्रयास किए हैं.”
विकास का नया मुकाम हासिल कर रहा भारत
इसे लेकर धामी ने कहा कि “पहले देश की राजनीति में सिर्फ घोटालों, बदनामी, कुशासन और भ्रष्टाचार की ही चर्चा होती थी. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि एक कमजोर, पिछड़ा और असुरक्षित राष्ट्र के रूप में चित्रित की जाती थी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में, भारत के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना के पुनर्जागरण का एक ऐतिहासिक दौर शुरू हुआ. बता दें कि वर्तमान समय में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन की नीति के साथ, भारत विकास के नए मुकाम हासिल कर रहा है. हम वैश्विक मंचों पर खुद को एक मजबूत, सक्षम और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं.”
यह युद्ध विश्व के लिए चिंता का विषय
इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि “आज पूरी दुनिया एक संकट के दौर से गुजर रही है. बता दें कि आज के समय में दुनिया में युद्ध चल रहा है और यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक चिंता का विषय है. इस संकट की घड़ी में दुनिया का कोई देश प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने हमें उस स्थिति तक पहुंचने नहीं दिया.”
प्रधानमंत्री ने विश्व में बढ़ाया भारत का कद
“इस मामले को लेकर भारत ने अपना पक्ष रखा और स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हमें इसका समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही निकालना होगा और जहां तक सवाल भारत का है, प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से विश्व में भारत का कद बढ़ाया है, हम उनकी कितनी भी प्रशंसा कर लें, वह कम है. आज अगर हमारा भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता है, तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है. आज यही है पूरी दुनिया में भारत का दर्जा.”
इसे भी पढ़ें :- छोटी-सी बात पर चढ़ जाता है पारा, तो बढ़ सकता है कई बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये रामबाण उपाय