छोटी-सी बात पर चढ़ जाता है पारा, तो बढ़ सकता है कई बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये रामबाण उपाय

Anger over small things : क्या आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है, छोटी सी बात और पारा चढ़ जाता है? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि तो जरा संभल जाइए क्योंकि हर गुस्सा सिर्फ स्वभाव की कहानी नहीं होता, क्‍योंकि कई बार ये बिगड़ती सेहत का इशारा भी होता है. बता दें कि शरीर जितना एक्टिव और फिट होता है, दिमाग उतना ही शांत और कंट्रोल में रहता है.

गौर करने वाली बात-  स्टडी के मुताबिक, जो लोग रेगुलर योग-एक्सरसाइज करते थे, उनके इमोशंस ज्यादा स्टेबल, कंट्रोल में थे. लेकिन रिसर्च का कहना है कि अनफिट इंसान को फिट इंसान के मुकाबले आठ गुना ज्यादा गुस्सा आ सकता है. बता दें कि यही बात सेहत के लिहाज से सबसे ज्यादा अलार्मिंग है क्योंकि बार-बार गुस्सा आने का पहला वार नस-नाड़ियों को झेलना पड़ता है. जानकारी के मुताबिक, गुस्से में तनाव वाले हार्मोन बढ़ते हैं, ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर जाता है, ब्लड वेसेल्स सिकुड़ती हैं और सिरदर्द, माइग्रेन, तेज हार्ट बीट जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

बढ़ सकती हैं समस्याएं- अगर यह सिलसिला चलता रहे, तो नुकसान सिर्फ मूड तक नहीं बल्कि दिल पर दबाव बढ़ता है और साथ ही दिमाग पर असर पड़ता है, स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, किडनी हाई बीपी की मार झेलती है, फेफड़ों की वर्क कपैसिटी गिरती है, पाचन गड़बड़ाता है, एसिड रिफ्लक्स, आईबीएस जैसी समस्याएं बढ़ती हैं. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, यह कोई मामूली गुस्‍सा नहीं है बता दें कि गुस्सा धीरे-धीरे शरीर को उम्र से पहले थका सकता है और बीमारियों के भंवर में फंसा सकता है. इसके साथ ही गुस्से से हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, एंग्जायटी, डिप्रेशन और यहां तक कि स्किन और इम्यूनिटी से जुड़ी दिक्कतें भी ट्रिगर हो सकती हैं.

गुस्से पर काबू पाएं- इस मामले को लेकर योगगुरु का कहना है कि एक्टिव शरीर होगा तो दिमाग नियंत्रित रहेगा. इससे फिटनेस से भावनाएं स्थिर रहती हैं. रेगुलर योग करने से मन शांत और इमोशंस कंट्रोल में रहते हैं. ऐसे में अगर आप अपने गुस्से पर काबू पाना चाहते हैं तो आपको हर रोज योग करना चाहिए. साथ ही मेडिटेशन को भी डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है. बता दें कि योग-मेडिटेशन न केवल आपकी मेंटल हेल्थ पर बल्कि आपकी फिजिकल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :- अंतरिक्ष में इस सैटेलाइट ने तय की सबसे ज्यादा दूरी, नहीं तोड़ पाया कोई रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *