Natural Glow : अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहे तो आपको अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना होगा. ऐसे में डाइट में विटामिन सी से भरपूर इन फूड्स को शामिल कर, नेचुरल निखार मिल सकता है. इसके साथ ही विटामिन C से त्वचा को चमक प्रदान करती है और चेहरे को सनबर्न से बचाती है.
आंवला: बता दें कि आंवला शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, कोलेजन को बढ़ावा देता है, इसके साथ ही त्वचा को तरोताज़ा लुक देता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो कि त्वचा की गहराई तक जाकर उसे ठीक करती है और तरोताज़ा बनाती है.
पपीता: इसके साथ ही स्किन के लिए पपीता सबसे अच्छे फलों में से एक है. यह मुलायम, ठंडक देने वाला, और त्वचा के लिए फ़ायदेमंद विटामिन C से भरपूर होता है. यदि आपके त्वचा पर किसी प्रकार के दाग-धब्बे है तो यह उसको कम करने में मदद करता है, साथ ही त्वचा के असमान रंग को ठीक करता है.
अमरूद: अमरूद एक ऐसा फल है जो कि अपने मीठे-खट्टे स्वाद और विटामिन C की भरपूर मात्रा से आपको हैरान कर देता है. बता दें कि यह आपकी त्वचा को कसा हुआ रखता है, इतना ही नही बल्कि उसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है, और बिना किसी ज़्यादा मेहनत के आपकी त्वचा में एक प्राकृतिक चमक लाता है.
इसके साथ ही नींबू न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी एक अद्भुत प्राकृतिक उपाय है. बता दें कि इसमें मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड त्वचा को कई तरह से स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. जानकारी के मुताबिक, ये दाग-धब्बे कम करने, रोमछिद्रों को कसने और आपके चेहरे को ताज़ा व साफ़ दिखाने में सहायक होती हैं. आप इन्हें स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं या फिर कुछ स्ट्रॉबेरी को ठंडा करके एक मज़ेदार और मीठे स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने रचा इतिहास, बनाया सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने का रिकॉर्ड, भाजपा नेताओं ने दी बधाई