गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम, 200 फरियादियों से मिले, मदद का दिया भरोसा

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका. इसके बाद मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां गौवंशों के साथ समय व्यतीत किए.

जनता दर्शन में पहुंचे सीएम

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं, जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए. सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी.

जमीन कब्जा करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए.

गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं. गरीबों की संपत्ति पर गरीबों का ही कब्जा सुनिश्चित होना चाहिए. जनता दर्शन में कई पारिवारिक विवाद के मामले भी आए थे. इस पर मुख्यमंत्री ने उभयपक्षों के बीच पहले संवाद और बात न बनने पर यथोचित विधिक कार्यवाही के निर्देश दिए.

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.

इसे भी पढ़ें:-गोरखपुर से मुंबई-बेंगलुरु समेत कई राज्यों के लिए नई उड़ान, रोज़ाना 26 फ्लाइट्स का होगा मूवमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *