West bengal: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भाजपा का दामन थाम लिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है. पेस, जो भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा नेता सुकांता मजुमादर भी मौजूद रहे. पेस का पार्टी में शामिल होना पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. फिलहाल पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं.
लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर किया धन्यवाद
बंगाल चुनाव के लिहाज से लिएंडर पेस का बीजेपी जॉइन करना काफी अहम माना जा रहा है. दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में मंत्री किरन रिजिजू ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी को बीजेपी की सदस्यता वाली पर्ची दी. साथ ही फूलों का एक बुके देर पार्टी में उनका स्वागत किया. वहीं लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करते नजर आए. बीजेपी में शामिल होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.बता दें कि लिएंडर पेस से पहले भी तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. कुछ ने तो चुनाव भी लड़ा और कुछ मंत्री और राज्यसभा सांसद भी बने.
बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर जिम्मेदारी
बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं. बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है.
लिएंडर पेस से बीजेपी को क्या फायदा?
लिएंडर के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को बंगाल विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है. क्यों कि बंगाल में उनका फैन बेस काफी अच्छा है. लोग उनको पसंद करते हैं. ऐसे में वह बड़े वोट बैंक को बीजेपी से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. अगर बीजेपी उनको उम्मीदवार बनाती है तो इसका असर शहरी वोटर्स पर जरूर देखने को मिल सकता है. युवा वोट भी बीजेपी की तरफ आकर्षित होगा. युवाओं का वोट पसेंटेज बढ़ने से पार्टी को उसका फायदा मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें:-विटामिन ए की कमी पर मिलते हैं गंभीर संकेत, इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी