RAC Ticket System: ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय रेलवे दशकों पुरानी RAC टिकट व्यवस्था को खत्म करने पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो एक ही बर्थ पर दो यात्रियों को सफर नहीं करना पड़ेगा.अभी RAC यानी Reservation Against Cancellation में दो यात्रियों को एक ही बर्थ शेयर करनी पड़ती है, जबकि दोनों से पूरा किराया वसूला जाता है. इसी को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं.
क्या होता है RAC टिकट?
जब किसी ट्रेन में सभी कंफर्म बर्थ बुक हो जाती हैं, तब यात्रियों को RAC टिकट दिया जाता है. इसमें बैठने की जगह तो मिल जाती है, लेकिन पूरी बर्थ नहीं मिलती. दो लोगों को एक ही बर्थ पर एडजस्ट करना पड़ता है.अगर यात्रा से पहले कोई कंफर्म टिकट कैंसिल होता है तो RAC वाले यात्री को पूरी बर्थ मिल जाती है. लेकिन कई बार चार्ट बनने तक भी टिकट RAC ही रहता है और पूरी यात्रा शेयर करके ही करनी पड़ती है.
क्यों खत्म हो सकता है सिस्टम?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जब यात्री को पूरी बर्थ नहीं मिल रही तो उससे पूरा किराया लेना कितना सही है, इस पर मंथन चल रहा है.यह व्यवस्था तब शुरू हुई थी जब टिकट बुकिंग मैनुअल होती थी और कैंसिल हुई बर्थ का हिसाब रखना मुश्किल था. अब सब कुछ डिजिटल हो गया है, इसलिए रेलवे इस पुराने नियम को बदलने की तैयारी में है.
महिला यात्रियों को होती है ज्यादा परेशानी
RAC में कई बार एक ही बर्थ पर महिला और पुरुष यात्री को एक साथ सफर करना पड़ता है, जिससे असहज स्थिति बन जाती है. TTE के लिए भी मौके पर दूसरी व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को देखते हुए रेलवे समीक्षा कर रहा है.हालांकि अभी तक इस पर कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है. रेलवे इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
इसे भी पढ़ें:-मेहंदी में मिलाएं ये 5 घरेलू चीजें, मिलेगा नेचुरल काला-भूरा रंग और चमक