पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट की बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कंप्यूटर और तकनीकी काम में रुचि रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका खुल गया है. पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है. यह भर्ती अभियान कुल 53 पदों के लिए चलाया जा रहा है. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन जैसे विषयों में आईटीआई या डिप्लोमा होना जरूरी है. यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी.

कैसे होगा चयन

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि दो घंटे होगी. इसमें सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये फीस जमा करनी होगी. फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा. सरकारी नौकरी के साथ यह वेतन युवाओं के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है. इसके साथ अन्य भत्ते भी नियमों के अनुसार दिए जाएंगे.

आवेदन कैसे करें?

1. पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
2. Technical Assistant Recruitment या संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
4. आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.
5. जरूरी दस्तावेज फोटो,सिग्नेचर,शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.

इसे भी पढ़ें:-भगवान शिव के 5 रहस्यमयी अवतार, जिनके बिना नहीं हो पाती सृष्टि की रचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *