Hanuman jayanti 2026: देश में आज (2 अप्रैल) भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में काफी धूम देखने को मिल रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव पर उन्हें नमन किया है. उन्होंने प्रार्थना किया कि महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर उन्होंने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया. पीएम मोदी ने लिखा, ‘मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्. वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥’
गृह मंत्री ने क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि श्री हनुमान जन्मोत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, पराक्रम, समर्पण और सेवा के प्रतीक भगवान बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे सभी देशवासियों के संकटों को दूर कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें. जय श्री राम!
सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रनवउं पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन. जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर.. प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘श्री हनुमान जयंती’ के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. पवनपुत्र श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन से संकट को दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि और आरोग्य का संचार करें. श्रीहनुमते नमः
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में उतार चढ़ाव, जानिए क्या है आपके शहर में ईंधन का रेट