MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों की अपने रिजल्ट के लिए बेचैनी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है. छात्र टकटकी लगाए रिजल्ट से जुड़ी खबरों पर नजर रख रहे हैं. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) इन छात्रों का इंतजार खत्म करने के लिए काफी तेजी से प्रयास कर रहा है. बोर्ड 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 के आस-पास जारी करने की कोशिशों में लगा हुआ है.
कॉपी चेक की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
10वीं-12वीं कक्षा के 16 लाख छात्र-छात्राओं की कॉपियों की जांच, डेटा एंट्री और क्रॉस वेरिफिकेशन जैसे सभी अहम काम अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं. रिजल्ट जारी करने से पहले हर स्तर पर डबल चेकिंग की जा रही है. बोर्ड यह सुनिश्चित कर रहा है कि छात्रों के परिणाम पूरी तरह त्रुटिमुक्त हों. इसी कारण अंतिम प्रक्रिया को बेहद सावधानी से पूरा किया जा रहा है. अधिकारियों का दावा है कि एमपीबीएसई 15 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित कर सकता है.
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. सभी छात्रों ने फरवरी से मार्च के बीच अपनी परीक्षाएं दी थीं. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब जब रिजल्ट आने वाला है, तो छात्रों और उनके परिवारों में उत्साह और थोड़ी घबराहट दोनों देखने को मिल रही है.
कब हुई थी 12वीं की परीक्षा?
एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चली थीं. परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई थी और उसके बाद तुरंत कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था.तेजी से जांच प्रक्रिया पूरी होने की वजह से इस बार रिजल्ट समय पर आने की पूरी संभावना है.
कैसे करें MP Board 10th, 12th Result 2026 चेक?
- एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर देख सकेंगे.
- रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- होम पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा.
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें:-गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से कैसे बचें? जानें आसान और असरदार तरीके