कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? 10 अप्रैल को बीजेपी की बैठक में होगा ऐलान

Bihar: बिहार में नई सरकार के गठन के लिए दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 10 अप्रैल को बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं को दिल्ली बुलाया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बैठक होगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे. इनके अलावा नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी रहेंगे.

किसे मिलेगी बिहार की कमान?

इस बैठक में बीजेपी आलाकमान द्वारा औपचारिक रूप से प्रदेश कोर कमेटी से मुख्यमंत्री का नाम मांगा जा सकता है. बीजेपी की कोशिश है कि किसी ऐसे चेहरे को सीएम बनाया जाए जिस पर सबकी आम सहमति हो और जो बिहार में पार्टी को और मजबूती दे सके. नए मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति बनाने की कोशिश होगी. बैठक में चर्चा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व आगे का फैसला लेगा. 

10 तारीख को नीतीश कुमार को लेना है शपथ

बता दें कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के शपथ शेड्यूल पर चर्चा होगी. बीजेपी से इस बार मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और 10 तारीख को वे शपथ लेंगे. इसके लिए वे इस दिन दिल्ली में रहेंगे. नीतीश कुमार के साथ नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा भी शपथ लेने वाले हैं. बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था. ये सभी सीटें एनडीए के खाते में गई थीं.

इसे भी पढ़ें:-IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत आज, शुभमन गिल करेंगे वापसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *