BTSC ने निकाली पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

BTSC Recruitment 2026: अगर आप तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) द्वारा निकाली गई पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है. इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन और अन्य संबंधित ट्रेड के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 252 पदों को भरा जाएगा.  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता ?

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई, डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है.इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में व्यावहारिक अनुभव है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है. इससे उनकी चयन की संभावना और मजबूत हो जाती है.

उम्र सीमा 

उम्र सीमा के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष  तय की गयी है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है.उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए आसानी से फीस जमा कर सकते हैं.

कितना मिलेगा वेतन ?

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रतिमाह का आकर्षक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकारी नौकरी के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

चयन प्रक्रिया क्या होगी ?

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन ?
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करें
  • ऑनलाइन/ऑफलाइन शुल्क का भुगतान करें
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें / पीडीएफ फॉर्मेट में सेव करें.

इसे भी पढ़ें:-सीएम रेखा गुप्ता ने 200 नई ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी, 140 DEVI बसें भी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *