लौंग का पानी पीने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, इन बीमारियों को करेंगी जड़ से खत्म

Health news: लौंग एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में किया जाता है. इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लौंग में विटामिन सी, ई, के, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं.

सुबह-सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से क्या होता है?
स्लीप क्वालिटी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो लौंग का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके सेवन से बॉडी में स्लीप हॉर्मोन का प्रोडक्शन बढ़ता है और अच्छी नींद आती है. 

लिवर की सफाई 

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स  होता है. लौंग का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लिवर के फंक्शन को बेहतर बनाता है और त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाता है.

शरीर को साफ रखता है

नियमित रूप से लौंग के पानी का सेवन टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर शरीर को अंदर से साफ रखने की कोशिश करता है.

दांत को रखता है मजबूत

लौंग में मौजूद तत्व दांतों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, ऐसे में अगर आप रोजाना लौंग का पानी पीते हैं, तो दांतों और मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं.

डायजेशन

लौंग का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है. इससे पेट फूलने, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती है. 

इम्यूनिटी

लौंग का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. नियमित रूप से पीने से सर्दी-खांसी जुकाम की समस्या दूर होती है.

लौंग का पानी कैसे बनाएं?

लौंग का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालें फिर उसे कम से कम 5 से 7 मिनट तक उबाल लें. अब गैस बंद कर दें और जब पानी हल्का गुनगुना हो जाए उसे छानकर पिएं.

लौंग का पानी कब पीना चाहिए?

लौंग का पानी सुबह खाली पीना अच्छा माना जाता है.
लेकिन ध्यान रखें, एक दिन में एक बार से ज्यादा न लें.
ठंड के मौसम में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. 

इसे भी पढ़ें:-BTSC ने निकाली पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *