मणिपुर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता दर्ज, घरों से निकले लोग

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी कि मणिपुर में मंगलवार सुबह 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. मणिपुर के साथ ही नगालैंड, असम और मेघालय तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र कामजोंग में स्थित था. भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर थी. इस भूकंप से फिलहाल जान-माल के बड़े नुकसान की कोई तात्कालिक खबर नहीं है. 

प्रभावित क्षेत्र

भूकंप के झटके सिर्फ मणिपुर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पड़ोसी राज्यों नागालैंड, असम और मेघालय में भी महसूस किए गए. कई जगहों पर लोगों ने कंपन महसूस किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मणिपुर सक्रिय भूकंप जोन में स्थित है

मणिपुर भारत के भूकंप के लिहाज से सक्रिय उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित है. यह इलाका भूकंप जोन V में आता है, जो देश का सबसे ज्यादा जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. इसी वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं और यह क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील माना जाता है.

यह राज्य म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है, और इसका पूरा क्षेत्र सक्रिय टेक्टोनिक फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जहां ऐतिहासिक रूप से शक्तिशाली भूकंप आते रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:-आसमान से बरस रही आग, कई राज्यों के लिए जारी हुआ लू का अलर्ट, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *