UP-बिहार में हीटवेव का अलर्ट, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

Weather today: देश में इस समय उत्तर भारत के राज्यों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के राज्यों में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक जिन राज्यों मे बारिश होने वाली है, वहां 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।

यूपी-बिहार में कैसे रहेगा मौसम?

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 24 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 27 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.

बिहार में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं. बुधवार को पटना सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार रहा. IMD के अनुसार 24 अप्रैल को कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

एमपी, राजस्थान में भी झुलसा रही गर्मी

एमपी में भी गर्मी लोगों को झुलसा रही है. बुधवार को खजुराहो का तापमान 43 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया. भोपाल सहित 10 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज और कल कुछ जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

राजस्थान के कई जिलों में 23 से 25 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है. 25 अप्रैल तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में मौसम यू-टर्न लेने वाला है. आईएमडी के अनुसार 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमौली सहित कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 26 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 से 28 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. आज मौसम शुष्क रहेगा.

जानें कहां कहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत में भी सप्ताह के कई दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:-Assembly Election 2026: 9 बजे तक बंगाल में 18.76% और तमिलनाडु में 17.69% तक वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *