Heart Disease: आजकल फिट दिखने वाले लोगों में अचानक हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे एक ‘साइलेंट किलर’ की तरह समझा जा सकता है। अक्सर हम मान लेते हैं कि अगर हम अच्छा खाते हैं, थोड़ा-बहुत व्यायाम करते हैं और सक्रिय रहते हैं, तो हार्ट पूरी तरह सुरक्षित है. लेकिन असलियत यह है कि दिल की सेहत सिर्फ बाहरी फिटनेस से तय नहीं होती. विशेषज्ञों का मानना है कि जिम या खेल के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने के पीछे कई गंभीर कारण छिपे होते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
रिसर्च में बताया कि “हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सही खानपान और थोड़ा व्यायाम हमें हार्ट अटैक से बचा लेगा, लेकिन यह पूरी तस्वीर नहीं है.” दरअसल, फिटनेस जो हमें दिखाई देती है कि जैसे सही वजन, अच्छी स्टैमिना या साफ त्वचा, वह सिर्फ सतही संकेत हैं. शरीर के अंदर चल रही प्रक्रियाएं, जैसे इन्फ्लेमेशन, आर्टरीज को होने वाला नुकसान या हार्मोनल असंतुलन, बाहर से नजर नहीं आते. यही छिपे हुए कारक धीरे-धीरे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं.
हार्ट अटैक से बचने के उपाय
- स्मोकिंग तुरंत छोड़ना जरूरी है। तंबाकू और सिगरेट हृदय की धमनियों को सख्त बना देते हैं।
- रोजाना अपनी डाइट में सब्जियां, फल, साबुत अनाज, बिना स्किन वाला चिकन, मछली, दालें और नट्स शामिल करने चाहिए।
- रेड मीट, प्रोसेस्ड मीट, चीनी युक्त ड्रिंक्स, नमक और सैचुरेटेड फैट का सेवन बिल्कुल सीमित कर दें।
- LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल 70 mg/dL से कम होना हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है।
- HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल जितना ज्यादा होगा, उतना बेहतर है। मोटापा और डायबिटीज इसे कम कर देते हैं।
- नमक कम खाना, रोजाना वॉक या एक्सरसाइज करना और दवाओं को समय पर खाना ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।
- डायबिटीज होने पर हार्ट अटैक का खतरा बहुत बढ़ जाता है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए रेगुलर चेकअप कराएं और डॉक्टर द्वारा बताई गई डाइट का पालन करें।
- रोजाना सात से नौ घंटे नींद पूरी करें।
- स्ट्रेस मैनेज करने के लिए योग और मेडिटेशन करें और दोस्तों के बीच समय बिताएं।
- शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
इसे भी पढ़ें:-वाराणसी से शुरू होंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी