इन चार लोगों के घरों का खाना बर्बादी की वजह बन सकता है, गरुड़ पुराण में दी गई है चेतावनी

Garud Puran Niyam: हिंदू धर्म में प्रमुख ग्रंथों में एक गरुड़ पुराण है. इसमें मृत्यु के बाद के बारे में बताया गया है. लेकिन गरुड़ पुराण में केवल मृत्यु के बाद की स्थितियों के बारे में ही नहीं बल्कि जीवन जीने के सही तरीकों के बारे में भी इसका जिक्र किया गया है. गरुड़ पुराण में ऐसी कई बातें और नियम बताई गई हैं जिनका पालन अगर कोई व्यक्ति करता है तो उसका जीवन सफल हो सकता है. गरुड़ पुराण में ये भी बताया गया है कि किन 4 लोगों के घर का खाना खाने से व्यक्ति का भाग्य खराब हो सकता है. इतना ही नहीं इस वजह से उन्हें अपने जीवन में भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. 

बीमार लोगों के घर का खाना

गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस घर में कोई लंबे समय से बीमार चल रहा है उस घर में भोजन नहीं करना चाहिए. बीमार व्यक्ति वाले घर का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा से भरी रहती है. वहीं वैज्ञानिक नजरिए की बात करें तो बीमार व्यक्ति वाले घर में भोजन करने से आप हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण के संपर्क में आ सकते हैं, जिससे आपका भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

ब्याज पर पैसे लगाने वाले लोगों के घर का खाना

ब्याज या सूद पर जो लोग पैसा लगाते हैं उनके घर भी भोजन करने से बचना चाहिए. ऐसे व्यक्ति के धन में दूसरे लोगों के दुख और आह शामिल होता है. गरुड़ पुराण में भी बताया गया है कि जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक ब्याज वसूलता है उसके घर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए. इनके घर खाना खाने से आपके घर में अशांति और पैसों की दिक्कतें आ सकती हैं.

दूसरों के लिए द्वेष रखने वाले या चरित्रहीन लोग के घर

जो व्यक्ति दूसरों के लिए अपने मन में द्वेष रखता है उसके घर भी भोजन नहीं करना चाहिए. जिनका चरित्र अच्छा न हो उनके घर भी कभी भी खाना न खाएं. ऐसे लोगों के घर खाना खाने से आपका भाग्य कमजोर होता है और नकारात्मकता भी बढ़ती है.

गलत काम करने वाले लोग

गलत काम करने वाले लोगों के घर तो क्या पानी भी नहीं पीना चाहिए. जो व्यक्ति ठगी, चोरी या गलत तरीके से धन अर्जित करते हैं उनके घर का भोजन पाप के धन से आता है. ऐसे में इनके घर भोजन करने से आपके पुण्य कर्म खराब हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें:-NTPC अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *