NTPC Recruitment 2026: देश की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में शामिल NTPC Limited ने युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर दिया है. कंपनी ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 250 पदों को भरा जाएगा.योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए. सभी योग्यताएं भारत में मान्यता प्राप्त और अनुमोदित विश्वविद्यालयों/संस्थानों से होनी चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास 40 मेगावाट या उससे अधिक क्षमता वाले विद्युत संयंत्र के संचालन/रखरखाव में एक साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए.
उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना NTPC द्वारा तय की गई तिथि के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जायेगी.
आवेदन शुल्क
NTPC भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क वर्गों के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है.सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा.वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वेतन कितना मिलेगा
NTPC में अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 55,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की नीतियों के अनुसार कुछ अन्य सुविधाएं भी दी जा सकती हैं, जिनमें आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य लाभ शामिल हो सकते हैं.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं.
- फिर होमपेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं.
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अपना आवेदन पत्र भरें.
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फिर सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा.
- उसके बाद पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें.
इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, युवाओं में दिखा उत्साह