Kitchen Vatsu Tips: आपके रोज के खाने से लेकर मां अन्नपूर्णा के घर में वास करने तक कई चीजों के हिसाब से किचन घर का काफी जरूरी हिस्सा बन जाता है. सभी अपने किचन की सजावट अपने हिसाब से करते हैं. अकसर लोग किचन में वास्तु (Vastu in Kitchen) का ख्याल नहीं रखते हैं. कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें किचन में रखने से वास्तु दोष (Vastu Dosh) लग सकता है और आपकी बरकत और खुशहाली पर प्रभाव पड़ सकता हैं. ऐसे में आप कंगाल भी हो सकते हैं. आज ही आपको इन चिजों को अपने किचन से हटा देना चाहिए.
रसोई में मां अन्नपूर्णा की कृपा और बरकत के लिए करें ये काम
- रसोई के किसी कोने में कांच की कटोरी में थोड़ा सेंधा नमक रखें. ऐसा करने से घर और रसोई दोनों जगह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
- गैस चूल्हा ऐसी दिशा में रखें कि खाना बनाते समय आप मुख पूर्व दिखा की ओर रहें. इससे परिवार का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और घर में समृद्धि भी आती है.
- हमेशा पहली रोटी गाय के लिए निकालें. इससे पितृ दोष और अन्य ग्रहों की शांति होती है. साथ ही घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
- रात को सोने से पहले किचन की सफाई जरूर करें और जूठे बर्तन सिंक में न छोड़ें.
रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां
- रसोई में कभी भी टूटे फूटे हुए कांच या चटके बर्तनों का इस्तेमाल न करें. ये चीजें दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती है और इनका इस्तेमाल करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
- रसोई में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का वास होता है तो यहां जूते चप्पल पहनकर कभी भी प्रवेश न करें.
- रसोईघर को कभी भी पूरा अंधेर कर के न छोड़ें. रात के समय भी कोई एक लाइट जलाकर रखें.
- वास्तु शास्त्र में आग और पानी को एक दूसरे का शत्रु माना गया है. तो रसोई में सिंक और चूल्हा को कभी भी बिल्कुल आमने-सामने न रखें.
- रसोई में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए. वास्तु के अनुसार, इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है.
इसे भी पढ़ें:-मेडिकल कॉलेजों को राहत, सरकार ने बदले नियम, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी