सेहत के लिए फायदेमंद जंगलों में मिलने वाला यह फल, रग-रग में भर देता है ताकत

Health tips: गर्मियों के मौसम में अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेंदू फल में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसका मतलब ये है कि तेंदू फल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस मौसमी फल को कंज्यूम करने के तरीके और इसका सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कराते हैं।

ऊर्जा और ताकत बढ़ा

 अगर हां, तो आप तेंदू फल का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेंदू फल में मौजूद तत्व शरीर की ऊर्जा और ताकत को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस फल को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद- 

फाइबर रिच तेंदू फल आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए भी विटामिन ए युक्त इस फल का सेवन किया जा सकता है। इस फल में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक  हो सकता है। तेंदू फल बढतेकोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी जादा फायदेमंद साबित होता है।

सेवन करने का तरीका

 सबसे पहले तेंदू फल को धो लीजिए और उसके छिलके को हटा दीजिए। इसके बाद आप इस फल के गूदे को खा सकते हैं। पके हुए तेंदू फल का स्वाद कई लोगों को काफी पसंद आता है। सलाद या फिर स्मूदी में भी तेंदू फल को मिलाकर उपयोग किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपको ज्यादा मात्रा में तेंदू फल नुकसान साबीत हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *