Kerala Election Results: केरल विधानसभा चुनावों में मुख्य तौर पर मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है लेकिन काफी सीटों पर बीजेपी की मजबूत उपस्थित रहने की उम्मीद की जा रही है. मालूम हो कि राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है. आज 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती हो रही है. केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) के बीच सीधी टक्कर है. कांग्रेस ने यहां 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था. वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला राजग द्विध्रुवीय राजनीति वाले राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है.
लेफ्ट की हार से खत्म होगा वामपंथ का आखिरी किला
LDF की हार के साथ 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा कि वामपंथी दल किसी भी भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं होंगे. अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए 15,464 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 रिटर्निंग ऑफिसर, 1,340 अतिरिक्त रिटर्निंग ऑफिसर, 4,208 सूक्ष्म पर्यवेक्षक, 4,208 मतगणना पर्यवेक्षक और 5,563 मतगणना सहायक शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें:-पश्चिम बंगाल में BJP 160 से ज्यादा सीटों पर चल रही आगे, ममता की TMC को बड़ा नुकसान