Puducherry Election 2026: पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे है. पुडुचेरी भाजपा प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा ने कहा, ‘पिछले 5 सालों में हमने काम किया है और प्रधानमंत्री मोदी ने हमें सहयोग दिया है. लोगों ने समझा है कि पिछले 5 सालों में पुडुचेरी का जितना विकास हुआ है, उतना विकास इससे पहले कभी नहीं हुआ है. हमें शरू से ही पता था कि हम बहुमत पाएंगे.’
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने थट्टनचावडी विधानसभा सीट जीत ली है. उन्होंने 4441 वोटों से जीत हासिल की. रंगासामी को कुल 10024 वोट मिले
वर्ष 2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था. इस जीत के साथ ही पुडुचेरी में पहली बार बीजेपी ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई. तब 30 सीटों वाली पुडुचेरी विधानसभा में एनडीए गठबंधन ने 16 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार करके सरकार बनवाई थी. तब बीजेपी ने यहां 6 सीटों पर दर्ज की थी तो यहां पर एनडीए के मुख्य घटक दल एन.आर. कांग्रेस (AINRC) ने 10 सीटों पर जीत हासिल की