Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों खराब मौसम और अटूट आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. यहां पर श्रद्धालुओं के आने का उत्साह कम नहीं हुआ है. भारी तादाद में भक्त बर्फ से ढके धाम में बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अब तक यहा 3 लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आ चुके हैं.
सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर शौचालयों की नियमित सफाई के लिए सफाईकर्मी और पर्यावरण मित्र हर समय तैनात रहेंगे. सेक्टर मजिस्ट्रेट अचानक जांच करेंगे यानी खानापूर्ति नहीं चलेगी. गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड पर महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग चेंजिंग रूम की सुविधा भी दी गई है.
रात में रुकेगी यात्रा, वीआईपी दर्शन नहीं
यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक अहम फैसला लिया गया है. रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहन और पैदल आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. सिर्फ जरूरी सामग्री की ढुलाई को अनुमति मिलेगी. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. इस दौरान एक और स्पष्ट घोषणा की गई किसी भी हाल में वीआईपी दर्शन नहीं होगा. अग्नि सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता दिखी. धाम क्षेत्र में फायर ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए और अग्निशमन उपकरणों की खरीद के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को 5 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें:-हेल्थ वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अन्य डिटेल्स