शरीर में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी आपकी किडनी

Health care: आज के समय में अधिकतर लोग छोटी-छोटी खराब आदतों को अनदेखा कर देते हैं. इन्ही आदतों को नजरअंदाज करने से किडनी से जुड़ी समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती है. शुरूआत में तो लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन आगे चलकर यही गलतियां गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं. हेल्थकेयर एक्सपर्ट से जानते हैं रोजाना कि उन गलतियों के बारे में जिससे किडनी पर असर पड़ता है. अगर समय के साथ इन्हें सुधारा नहीं गया तो किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है. 

शरीर में कौन से लक्षण दिखें तो सावधान हो जाएं?
  • लगातार थकान और कमजोरी
  • नींद न आना या नींद में परेशानी
  • स्किन का रूखा और खुजलीदार होना
  • बार-बार पेशाब आना या पेशाब में बदलाव
  • आंखों के आसपास सूजन
  • पैरों और टखनों में सूजन
  • भूख कम लगना
  • मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
किडनी को स्वस्थ कैसे रखें?

1.  शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें – ये दोनों किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारण हैं. 

2. बैलेंस डाइट लें – हरी सब्जियां, फल और कम नमक वाला खाना खाएं. 

3. ज्यादा पानी पिएं – शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. 

4. धूम्रपान और शराब से बचें – ये दोनों किडनी और पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं. 

5. नियमित जांच कराएं – अगर आपको डायबिटीज, BP या फैमिली हिस्ट्री है, तो समय-समय पर किडनी टेस्ट कराना जरूरी है. 

इसे भी पढें:-हेल्थ वर्कर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अन्य डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *