Health Tips: शरीर में फुर्ती, तंदुरुस्ती के लिए लोग हर हथकंडे आजमाते हैं. यहां तक की कई लोग तो सप्लीमेंट का सहारा भी लेते हैं. लेकिन ये चीजें हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. तो क्यों ना कुछ ऐसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जाए जो हमारे शरीर में फुर्ती और ताकत (supplements for strength) भर देंगे वो भी बिना किसी नुकसान के.
थकान और सुस्ती दूर करने वाले प्रमुख सुपर फूड्स
- केला (Banana): इसमें मौजूद प्राकृतिक ग्लूकोज और पोटैशियम शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं.
- नट्स और सीड्स (Nuts & Seeds): बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और कद्दू के बीज (Pumpkin seeds) प्रोटीन और हेल्दी फैट का पावरहाउस हैं.
- दही (Yogurt): इसमें मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स थकान कम करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं.
- ओट्स (Oats): इसमें फाइबर और धीमे पचने वाले कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखते हैं.
- नारियल पानी (Coconut Water): यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और सुस्ती दूर करता है.
- पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens): पालक जैसी सब्जियों में आयरन भरपूर होता है, जो थकान मिटाता है.