यूपी में जनगणना-2027 का आगाज, CM योगी ने किया शुभारंभ, बोले- ये विकास की मजबूत नींव है

Lucknow: उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की औपचारिक शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ किया. उन्होंने ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ की भावना के साथ मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर सीएम ने कहा कि जनगणना केवल हेड काउंट नहीं, बल्कि समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का मजबूत आधार है.

सीएम योगी ने कहा कि आज का समय डेटा आधारित निर्णयों का है और जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि सही जनगणना यह सुनिश्चित करती है कि समाज का अंतिम व्यक्ति भी समान रूप से विकास में सहभागी बन सके.

इसे भी पढ़ें:-आपकी ये पांच बातें बिगाड़ रही हैं बच्चों की आदत, भूलकर भी मत करना ये मिस्टेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *