यूनियन बैंक में 1800+ पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल

Bank Jobs 2026: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर में अप्रेंटिसशिप के 1865 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की चुकी है. इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर या डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 19 मई निर्धारित है.

योग्यता 

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. विषय कोई भी हो सकता है. अलावा जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. यानी उम्मीदवार को उस भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए.

आयु सीमा 

आयु सीमा 20 से 28 साल तय की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए अलग रखा गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य और ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 708 रुपये रखा गया है.वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 236 रुपये तय किया गया है.

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया भी साफ कर दी गई है. उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. इसके बाद स्थानीय भाषा की जांच भी हो सकती है. जो उम्मीदवार चयनित होंगे, उन्हें एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान बैंकिंग से जुड़ा पूरा काम सिखाया जाएगा. इसमें कस्टमर सर्विस, अकाउंट हैंडलिंग और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी शामिल होगी.

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in⁠ पर जायें.
  2. वहां Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद उम्मीदवार NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  5. सभी डीटेल्स भरने के बाद अंत में फॉर्म सबमिट करके
  6. उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें

इसे भी पढ़ें:-वायरलेस चार्जिंग या केबल चार्जिंग! तुलना में कौन परफेक्ट? यहां जान लें सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *