Weather news: देशभर में मौसम का तेवर अलग-अलग दिखाई दे रहा है. कहीं आंधी-पानी, तो कहीं लू और भीषण गर्मी लोगों को सता रही है. इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
दिल्ली का आज कैसा रहेगा मौसम
अब कुछ दिन राजधानी में दिन के समय गर्मी महसूस होगी. तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. 12 मई से एक बार फिर तापमान में कमी आएगी. हालांकि मौसम विभाग ने अभी बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है.
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 8 से 13 मई के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह बदलाव नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा. IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, बिहार में 8 से 11 मई के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश होने का अनुमान है. पटना समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और बेगूसराय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उमस बढ़ सकती है. कुछ इलाकों में अचानक तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.
उत्तराखंड में क्या है मौसम का हाल?
8 मई को उत्तराखंड में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं 11 से 13 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानें अपने शहर का ताजा रेट्स