बंगाल में आज CM के नाम पर लगेगी मुहर, 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

West Bengal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बंगाल दौरे पर हैं. पर्यवेक्षक केंद्रीय के तौर पर अमित शाह कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक करेंगे. इसी दौरान बंगाल के नए सीएम का ऐलान किया जाएगा. नए सीएम की रेस में 4 बड़े नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं. बैठक के बाद नए सीएम का नाम साफ हो जाएगा.

मुख्यमंत्री के रेस में सबसे प्रमुख नामों में शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, समिक भट्टाचार्य और अग्निमित्रा पॉल का नाम शामिल है.

इसके बाद, कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे. 

इसे भी पढ़ें:-कहीं आंधी-पानी से आफत तो कहीं गर्मी का सितम! जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *