पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने कराया कब्जामुक्त मंदिर, समिति को सौंपा राधा गोविंद मंदिर

West Bangal: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही भोगघर को कब्जामुक्त कराकर दोबारा मंदिर समिति को सौंप दिया गया। इस दौरान राधा गोविंद मंदिर परिसर में मंदिर समिति के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा के रामपुरहाट शहर अध्यक्ष अर्पण नाग, जीएस विमान साहा समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।

स्थानीय श्रद्धालुओं और लोगों में खुशी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर की संपत्ति का उपयोग कभी नहीं किया जाना चाहिए। भोगघर वापस मिलने से स्थानीय श्रद्धालु और निवासी काफी खुश हैं। मंदिर समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों को और बड़े स्तर पर संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *