Cooler bad smell solution: गर्मियों में कूलर की जरूरत तेजी से बढ़ जाती है. तेज धूप और उमस भरे मौसम में कूलर की ठंडी हवा राहत जरूर देती है. लेकिन कई बार यही कूलर पूरे कमरे का माहौल खराब कर देता है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि कूलर चलाते ही उसमें से मछली जैसी या सीलन भरी बदबू आने लगती है. यह गंध न सिर्फ परेशान करती है, बल्कि लंबे समय तक कमरे में रहने पर भारीपन भी महसूस होने लगता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके भी कूलर से गंदी स्मेल आ रही है तो आप कैमरे को फ्रेश और खुशबूदार कैसे रख सकते हैं.
बदबू दूर करने के असरदार घरेलू नुस्खे
सफेद सिरका का इस्तेमाल
सिरका नेचुरल क्लीनर माना जाता है. पहले कूलर की टंकी खाली करें. अब साफ पानी भरें और उसमें 1 से 2 कप सफेद सिरका डालें. कूलर को 10 से 15 मिनट चलाएं. इससे बैक्टीरिया कम होंगे और गंध भी घटेगी.
बेकिंग सोडा डालें
अगर बदबू ज्यादा है तो 2 से 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा पानी में डाल दें. यह दुर्गंध को सोखने में मदद करता है और पानी को ताजा रखता है.
नीम की पत्तियां या नीम तेल
नीम पुराने समय से सफाई और कीटाणु कम करने के लिए इस्तेमाल होता आया है. नीम की पत्तियों की छोटी पोटली बनाकर टंकी में डाल दें. चाहें तो नीम तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं.
नींबू का रस
तेज गंध आने पर 4 से 5 नींबू का रस निकालकर पानी में मिला दें. इससे ताजगी भरी खुशबू आती है और पानी की गंध कम होती है.
एसेंशियल ऑयल
अगर आप चाहते हैं कि कमरा महके, तो लेमनग्रास, लैवेंडर या यूकेलिप्टस ऑयल की 10 से 12 बूंदें पानी में डालें. इससे हवा फ्रेश महसूस होगी.
कूलर परफ्यूम
आजकल बाजार में कई तरह के कूलर परफ्यूम भी मिलते हैं. अलग-अलग खुशबूओं के ये परफ्यूम पूरे कमरे को सुगंध से भर देते हैं.
कूलर को बदबू से बचाने के आसान टिप्स
रोज या दो दिन में पानी बदलें, पुराना पानी जमा न रहने दें. इससे गंदगी नहीं बनेगी.
हफ्ते में एक बार टंकी साफ करें
ब्रश या कपड़े से टंकी की सफाई करें.
घास समय पर बदलें
अगर घास पुरानी हो गई है या काली पड़ रही है, तो नई लगवाएं.
कमरे में हवा आने दें
खिड़की थोड़ी खुली रखें ताकि नमी बाहर निकल सके. सीजन खत्म होने पर पूरा कूलर साफ करें. गर्मी खत्म होने के बाद कूलर को सूखा करके रखें.
कैसे समझें कि सर्विस जरूरी है
अगर घरेलू उपाय करने के बाद भी गंध जा नहीं रही, मोटर से आवाज आ रही है या पानी ठीक से नहीं घूम रहा, तो किसी तकनीशियन को दिखाना बेहतर रहेगा. कई बार अंदरूनी हिस्सों में गंदगी फंस जाती है.
इसे भी पढ़ें:-सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले, BSF को 45 दिन में जमीन मिलेगी, कई और बड़े फैसले भी