Aaj Ka Rashifal: करियर-कारोबार में इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति, पढ़ें दैनिक राशिफल

12 May 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 12 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के साथ वैधृति  योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

12 May 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन सुख और शांति से बीतेगा. कुछ नया करने का आपको भरपूर मौके मिलेंगे. पूरा दिन उत्साह और उमंग से बीतेगा. आर्थिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत भी बनेंगे. नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों को लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ तालमेल मजबूत होगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालो के लिए आज का दिन खर्चों से भरा हुआ हो सकता है ऐसे में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. दिन मिला-जुला रहने वाला है. सुबह के समय कुछ मानसिक तनाव या काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. किसी प्रिय व्यक्ति से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार में नई डील या साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को अपने काम में धैर्य रखने की जरूरत है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा वाले लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कुछ छोटी परेशानियां जरूर सामने आएंगी, लेकिन आप समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बढ़ सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा. व्यापार करने वालों को किसी अच्छी खबर से खुशी मिल सकती है. अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त होंगे. हालांकि, आज किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और सम्मान दिलाने वाला रहेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सावधानी से काम करें. व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम भी अच्छा मिलेगा. प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है. सरकारी नौकरी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा और उच्च शिक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अधूरे कार्य पूरे करने का रहेगा. लंबे समय से चली आ रही रोजगार संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं. नौकरी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. व्यापार में भी अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी. संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. ग्रहों की शुभ स्थिति आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. पुराने निवेश से फायदा होने के योग हैं. विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत आपको आगे बढ़ाएगी. कुछ पुराने कर्ज या जिम्मेदारियां तनाव का कारण बन सकती हैं. कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में साथी की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है. मानसिक तनाव को कम करने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और राहत देने वाला रहेगा. पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है. लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा. यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. खोई हुई वस्तु मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा. विरोधियों से सतर्क रहें और किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. कार्यक्षेत्र में ध्यान और मेहनत से सफलता मिलेगी. संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)

इसे भी पढ़ें:-सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले, BSF को 45 दिन में जमीन मिलेगी, कई और बड़े फैसले भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *