Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर ने पूरे उत्तर प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। मात्र 38 वर्ष की उम्र में प्रतीक यादव का अचानक दुनिया छोड़ जाना हर किसी के लिए अविश्वसनीय माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक शोक की लहर फैल गई है।
सपा नेता शिवपाल यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे हुए हैं और अखिलेश यादव सीधा पोस्टमॉर्टम हाउस में आकर, डॉक्टर के रूम में पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि वहां अखिलेश यादव डॉक्टरों से बात कर रहे हैं. इस दौरान अखिलेश भावुक भी नजर आए हैं. बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. अब इसके बाद प्रतीक का शव उनके आवास पर ले जाया जाएगा. इसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों सहित बड़ी संख्य में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें:-सपा संस्थापक पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, दौड़ी शोक की लहर