सीएम योगी ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक, बोले- अपर्णा यादव के पति का अचानक निधन बेहद दुखद

Prateek Yadav Death: पूरे उत्तर प्रदेश को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन ने स्तब्ध कर दिया है. मात्र 38 वर्ष की उम्र में प्रतीक यादव का अचानक दुनिया छोड़ जाना हर किसी के लिए अविश्वसनीय माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक क्षेत्र तक शोक की लहर फैल गई है.

वहीं प्रतीक यादव के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन अत्यंत दुखद है. मेरी ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि.दुखद परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिले ॐ शांति!’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *