यूपी में आंधी-बारिश से हुई तबाही, 96 लोगों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

UP news: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई. प्रयागराज, भदोही, कानपुर देहात और फतेहपुर समेत कई जिलों में ज्यादा नुकसान की खबरें आ रही हैं. आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. इस बीच, सीएम Yogi Adityanath ने हालात को गंभीरता से लेते हुए अफसरों को तत्काल राहत और बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दे दिए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ितों की अनदेखी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी जिलों के DM को जमीन पर उतरकर आंधी-पानी की आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और हर मुमकिन मदद उपलब्ध कराने का आदेश दिया. सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि जनहानि, पशुहानि और माली नुकसान का तुरंत आकलन हो और 24 घंटे के भीतर उसका मुआवजा पीड़ित को दे दिया जाए.

इसे भी पढ़ें:-PM मोदी 5 देशों की यात्रा पर होंगे रवाना, UAE से यूरोप तक ऊर्जा, रक्षा और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *