थोड़ी देर में शुरू होगी प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा, बैकुंठधाम श्मशान घाट पर तैयारियां पूरी

Lucknow: समाजवादी परिवार से जुड़े प्रतीक यादव के अचानक निधन ने लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश को गमगीन कर दिया है. बुधवार सुबह किचन में अचेत हालत में मिले प्रतीक को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लखनई के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. थोड़ी देर में उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा.

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए चाचा शिवपाल यादव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, मंत्री बेबी रानी मौर्या, सपा विधायक संग्राम यादव,  संदीप यादव और अवधेशा नंद, विधायक जय देवी, बीजेपी विधायक कौशल किशोर भी पहुंची अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे हैं. 

इसे भी पढ़ें:-भक्ति से ही सुधरता है जीवन: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *