NEET UG Re-Exam Date 2026: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है. भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा. बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यह परीक्षा 3 मई को हुई थी.
नहीं ली जाएगी फीस
NTA के मुताबिक, दोबारा NEET के लिए नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, मई 2026 साइकिल में चुने गए रजिस्ट्रेशन डेटा, कैंडिडेचर और एग्जामिनेशन सेंटर को दोबारा होने वाली परीक्षा में आगे बढ़ाया जाएगा. नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी और कोई एक्स्ट्रा एग्जामिनेशन फीस नहीं ली जाएगी. इसके अलावा, पहले से दी गई फीस स्टूडेंट्स को वापस कर दी जाएगी और NTA के इंटरनल रिसोर्स का इस्तेमाल करके एग्जाम दोबारा कराया जाएगा.
NTA ने छात्रों से की ये अपील
परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों के लिए चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस परीक्षा को लेकर भ्रामक खबरों से बचें. इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है वो NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें. किसी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को न मानें.
इसे भी पढ़ें:-LPG Price Today: पेट्रोल-डीजल के बाद गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, CNG दो रुपये हुई महंगी