LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट की चिंता में डाल दिया है. पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है. भारत में भी कच्चे तेल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. शुक्रवार, 15 मई को केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी. वहीं सीएनजी की कीमतों में भी 2 रुपये प्रति किलो तक इजाफा किया गया है.
आज LPG सिलेंडर की कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 913.0 रुपये | 3071.5 रुपये |
| मुंबई | 912.5 रुपये | 3024.0 रुपये |
| कोलकाता | 939.0 रुपये | 3202.5 रुपये |
| चेन्नई | 928.5 रुपये | 3237.0 रुपये |
| बेंगलुरु | 915.5 रुपये | 3152.0 रुपये |
| अगरतला | 1073.5 रुपये | 3415.5 रुपये |
| अहमदाबाद | 920.0 रुपये | 3091.0 रुपये |
| अमृतसर | 954.0 रुपये | 3178.0 रुपये |
| ईटानगर | 978.5 रुपये | 3325.5 रुपये |
दिल्ली-एनसीआर में कितनी हुई सीएनजी की कीमत?
नई दरों के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में अब सीएनजी 87.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी. गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत बढ़कर 84.12 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसके अलावा हापुड़ में 88.70 रुपये, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 87.58 रुपये प्रति किलो की दर तय की गई है. कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर जैसे शहरों में सीएनजी की कीमत 90.42 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो कई शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा है.
किन शहरों में क्या हैं नए रेट?
- दिल्ली — 79.09 रुपये प्रति किलो
- नोएडा — 87.70 रुपये प्रति किलो
- गाजियाबाद — 87.70 रुपये प्रति किलो
- ग्रेटर नोएडा — 87.70 रुपये प्रति किलो
- गुरुग्राम — 84.12 रुपये प्रति किलो
- हापुड़ — 88.70 रुपये प्रति किलो
- मेरठ — 87.58 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर — 87.58 रुपये प्रति किलो
- कानपुर — 90.42 रुपये प्रति किलो
- फतेहपुर — 90.42 रुपये प्रति किलो
- हमीरपुर — 90.42 रुपये प्रति किलो