बिना मिट्टी के उगने वाले ये 5 पौधे, घर की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Indoor plants: आजकल शहरों में रहने वाले लोग अपने घर को हरा-भरा और ताजा रखने के लिए इंडोर गार्डनिंग की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन छोटे फ्लैट, कम जगह और मिट्टी की गंदगी की वजह से कई लोग पौधे लगाने से बचते हैं। आपको बता दें 5 ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें उगाने के लिए न तो मिट्टी की जरूरत होती है और ना ही सूर्य की अधिक रोशनी की। ये पौधे सिर्फ पानी, कंकड़ या हवा में भी आसानी से बढ़ सकते हैं और घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। खास बात यह है कि इनकी देखभाल भी बेहद आसान होती है।

1. लकी बैम्बू (Lucky Bamboo)

लकी बैंबू देखने में बेहद आकर्षक लगता है और इसे वास्तु व फेंगशुई में शुभ माना जाता है। यह पौधा घर और ऑफिस दोनों जगहों पर काफी अच्छा लगता है। इसे आप कांच के जार में केवल पानी और थोड़े कंकड़ डालकर बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है।

2. मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में देखने को मिलता है। इसे केवल पानी से भरी बोतल या कांच के ग्लास में लगाया जा सकता है। इसकी बेल तेजी से बढ़ती है और घर को नेचुरल लुक देती है। मनी प्लांट को ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसे कमरे के अंदर भी आसानी से रखा जा सकता है।

3. पीस लिली (Peace Lily)

सफेद फूलों वाला यह लकी पौधा मानसिक शांति प्रदान करता है। इसे पानी में आसानी से उगाया जा सकता है।  यह पौधा हवा को शुद्ध करने और कम देखभाल के लिए जाना जाता है

4. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)

स्पाइडर प्लांट भी पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। ये पौधा हवा को साफ करने वाले में गिना जाता है। इसकी लंबी हरी पत्तियां घर की सजावट को बेहद सुंदर बना देती हैं।

5. एयर प्लांट

एयर प्लांट सबसे अलग और अनोखा पौधा माना जाता है। इसे मिट्टी की बिल्कुल जरूरत नहीं होती। यह हवा से नमी और पोषक तत्व लेकर जीवित रहता है। इसे लकड़ी, दीवार या सजावटी स्टैंड पर रखा जा सकता है। इसकी देखभाल के लिए सिर्फ हल्का पानी स्प्रे करना काफी होता है।

इन पौधों को लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • सप्ताह में कम से कम एक बार इन पौधों का पानी जरूर बदलें, जिससे इनका विकास अच्छे से हो सके।
  • इसके साथ ही इन पौधों को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। 
  • कोशिश करें कि इन पौधों को कांच के पात्र में ही रखें जिससे इनकी जड़े साफ दिखाई दे सकें।

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में पहली चलेंगी हाइड्रोजन शटल बसें, तेल संकट के बीच सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *