बॉक्स ऑफिस ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले छाप डाले करोड़ों

Drishyam 3: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई दे रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ऐसा तूफान खड़ा किया है कि रिलीज से कई दिन पहले ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है. यही वजह है कि फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने प्री टिकट सेल में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है?

‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?

इंडस्ट्री ट्रैकर एबी जॉर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है और लगातार बढ़ रही है. “दृश्यम 3 की दुनिया भर में प्री-सेल्स 10 करोड़ रुपये से अधिक और गिनती जारी है.” ऐसा ही रहा तो ये एक शानदार ओपनिंग देने वाली फिल्म बनेगी. मोहनलाल केरल के सुपरस्टार हैं और उनको पूरे देश में पसंद किया जाता है. अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो हाल के सालों में ‘दृश्यम 3’ किसी मलयालम फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है.

जॉर्ज कुट्टी के परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है ‘दृश्यम 3’ 

मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे सराही गई थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ में से एक की तीसरी कड़ी है. ये कहानी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के बाद जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के सफर को आगे बढ़ाती है. मोहनलाल के साथ फिल्म में मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी और वीना नंदकुमार शामिल हैं.

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ कब होगी रिलीज?

फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया था, जिसमें इस थ्रिलर के निर्माण की झलक मिलती है. मोहनलाल ने इस क्लिप को एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, “दृश्यम 3 बिहाइंड द सीन्स, दुनिया भर में रिलीज, 21 मई 2026.”

इसे भी पढ़ें:-बिना मिट्टी के उगने वाले ये 5 पौधे, घर की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *