सम्राट सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अफसर समेत कई विभागों के बदले गए सचिव

Bihar: बिहार की सम्राट सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं. राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कई अहम विभागों में नए सचिव और अपर मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं. शिक्षा विभाग से लेकर पथ निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग तक बड़े बदलाव किए गए हैं.

सेंथिल कुमार श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं. वे पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण विभाग के भी अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इनके अलावा पंकज पाल पथ निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं.

एके सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव बने हैं. गन्ना उद्योग विभाग की बात की जाए तो धर्मेंद कुमार सिंह सचिव बने हैं. दीपक आनंद खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव बनाए गए हैं.

दूसरी ओर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वे सचिव के तौर पर शिक्षा और खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. अवनीश कुमार सिंह खान एवं भूत्तव विभाग के सचिव बनाए गए हैं. हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त का प्रभार दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, रिलीज से पहले छाप डाले करोड़ों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *