Bhojshala: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद पूजा-अर्चना शुरू हो गई है. लोग धार स्थित भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं. शनिवार सुबह भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी परिसर में इकट्ठा हुए, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान, हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में यह पहली पूजा हुई है.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने भोजशाला-कमल मौला विवाद पर शुक्रवार को अपना फैसला दिया, जिसमें भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती (वाग्देवी) को समर्पित एक मंदिर माना गया. इसके बाद धार के हिंदुओं में खुशी की लहर है.
इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया जोरदार स्वागत