एलपीजी को लेकर भारत के लिए राहत भरी खबर, होर्मुज पार कर आ रहे दो जहाज

Gujarat: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एलपीजी को लेकर अच्छी खबर आई है. पिछले 24 घंटों में, दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर भारत लौट रहे हैं. ये दोनों विशाल जहाज कुल 66,392 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर भारत आ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक LPG कैरियर ‘सिमी’ बुधवार को होर्मुज से होकर गुजरा. इस जहाज में 21 चालक दल के सदस्य सवार हैं. इस शिप के आज गुजरात में कांडला के दीनदयाल बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है. यह जहाज कतर के रास लफान टर्मिनल से गैस लेकर निकला है. वहीं दूसरी शिप एनवी सनशाइन ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है. ये शिप भी 18 मई तक न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *