SBI में कॉन्करेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती शुरु, रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए बड़ा मौका, जल्द करें आवेदन

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.एसबीआई ने कॉन्करेंट ऑडिटर के 821 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत कुल 821 रिक्त पदों को भरा जाएगा आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में रिटायर्ड बैंक अधिकारी आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्हें क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स विभाग में काम करने का अनुभव हो.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा केवल पात्रता पूरी करने से इंटरव्यू कॉल मिलने की गारंटी नहीं होगी.बैंक की चयन समिति तय मानकों के आधार पर उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा और अंतिम मेरिट सूची इसी के आधार पर बनाई जाएगी.अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

MMGS-III ग्रेड: ₹45,000 प्रति माह

SMGS-IV ग्रेड: ₹50,000 प्रति माह

SMGS-V ग्रेड: ₹65,000 प्रति माह

TEGS-VI ग्रेड: ₹80,000 प्रति माह

आवेदन करने का तरीका

  • उम्मीदवार सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • इसके बाद Career सेक्शन में जाकर Concurrent Auditor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी होगा.
  •  

इसे भी पढ़ें:-कर्ज से मिलेगी राहत, अपनाएं ये कारगर वास्तु उपाय, कभी नहीं मांगना पड़ेगा किसी से उधार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *