बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया एअर इंडिया का विमान

Delhi: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2651 की लैंडिंग के दौरान ‘टेल-स्ट्राइक’ की घटना सामने आई है. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते समय फ्लाइट का पिछला हिस्सा अचानक रनवे से टकरा गया. हालांकि, गनीमत यह रही कि पायलट ने स्थिति को संभाल लिया और लैंडिंग सुरक्षित रूप से पूरी हो गई.   इस विमान में 179 लोग सवार थे. घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है. एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन नियामक DGCA को भी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *